फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कांवड़ यात्रा में कैराना का सांप्रदायिक सौहार्द

कांवड़ यात्रा में कैराना का सांप्रदायिक सौहार्द

Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा में कैराना का सांप्रदायिक सौहार्द
मुस्लिमों ने कांवड़ियों के प्रति दिखाई दरियादिली
विज्ञापन

कैराना। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कर्ण नगरी कैराना में सांप्रदायिक सौहार्द की बयार बह रही है। नगर पालिका परिषद कैराना चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कांवड़ शिविर में कांवड़ियों की सेवा कर सौहार्द की मिसाल पेश की है। चेयरमैन ने कांवड़ सेवा शिविर संचालकों को पूर्ण सहयोग का भी आश्वासन दिया है। मुस्लिमों ने कांवड़ियों के प्रति दरियादिली दिखाई है।

शनिवार को नगर पालिका परिषद कैराना के चेयरमैन हाजी अनवर हसन कस्बा कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में लगे कांवड़ शिविर में पहुंचे। वहां पर उन्होंने भंडारे में भागीदारी करते हुए कांवड़ियों को छोले, पूरी आदि खाद्य पदार्थ सामग्री खिलाकर हिंदू-मुस्लिम प्रेम भाईचारे व सौहार्द की मिसाल कायम की। चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने अपनी ओर से कांवड़ियों के लिए एक क्विंटल दूध देने की घोषणा की तथा कांवड़ सेवा समिति को पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि कैराना हिंदू-मुस्लिम एकता की बानगी रहा है। यहां हिंदू-मुस्लिम एक-दूसरे के दु:ख-सुख में साथ रहते हैं, तो विभिन्न पर्वों को आपस में मिल-जुलकर भी मनाते हैं। यही खासियत है कि कैराना दूर-दूर तक जाना जाता है। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से बातचीत भी की तथा उनका कुशल क्षेम जाना। वहीं, हाजी अनवर हसन ने पब्लिक इंटर कॉलेज में घूमकर पालिका कर्मचारियों द्वारा कराई गई सफाई व्यवस्था भी जायजा लिया। इसके बाद कांवड़ मार्ग पर यमुना ब्रिज पर साफ-सफाई देखी। उन्होंने पालिका कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान सभासद शगुन मित्तल, मुरसलीन, गय्यूर, अहसान, पोती, महबूब अंसारी, सोनू के अलावा दानिश चौधरी, तौसीफ सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed