{"_id":"5b18264d4f1c1bf16e8b68d8","slug":"191528309325-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग
शामली।
शहर के रेलवे रोड पर मंगलवार देर रात किराना की दुकान में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से कई लाख रुपये कीमत का सामान नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
मंगलवार की देर रात रेलवे रोड स्थित बांके बिहारी मार्केट में दुकान से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने दुकान मालिक मयंक गोयल को सूचना दी। इसके बाद मयंक गोयल और उनके परिजन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दुकान का शटर खोला तो अंदर भीषण आग लगी हुई थी। इसके बाद सूचना दिए जाने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत करने के बाद आग बुझाई जा सकी। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि दुकान में आग लगने से लाखों रुपये कीमत का सामान नष्ट हो गया। इस संबंध में बुधवार को व्यापारी मयंक गोयल ने शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।