फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सोशल मीडिया एकाउंट की भी जानकारी देंगे प्रत्याशी

सोशल मीडिया एकाउंट की भी जानकारी देंगे प्रत्याशी

Thu, 03 May 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया एकाउंट की भी जानकारी देंगे प्रत्याशी
शामली।
विज्ञापन

कैराना उपचुनाव के मद्देनजर नामांकन पत्र दाखिल करने का समय शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग के आदेश पर पुलिस-प्रशासन ने नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के लिए गाइड लाइन जारी कर नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। इस बार प्रत्याशियों को नामांकन पत्र में अपने सोशल मीडिया एकाउंट की भी जानकारी देनी होगी।
कैराना लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख जारी हो चुकी है। तीन मई से नामांकन पत्र दाखिल करने का समय शुुरू हो गया है। दस मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग के आदेश पर पुलिस-प्रशासन ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रत्याशियों की सीमा भी तय कर दी है। एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि कोई भी प्रत्याशी काफिला लेकर नामांकन स्थल पर नहीं आएगा। केवल तीन ही गाड़ियां नामांकन स्थल पर लाई जा सकेंगी और वो भी सौ मीटर की दूरी पर ही रोक दी जाएंगी। कलक्ट्रेट के अंदर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी, प्रस्तावक और अधिवक्ता सहित कुल पांच ही लोग जाएंगे।
विज्ञापन

नामांकन स्थल के अंदर किसी भी प्रकार का मोबाइल, कैमरा नहीं ला सकेंगे और शस्त्र पर भी पाबंदी रहेगी। इसके अलावा प्रत्याशी को प्रपत्र 26 में मोबाइल नंबर, ई-मेल और सोशल मीडिया एकाउंट का भी जिक्र करना पड़ेगा। एक प्रत्याशी अधिकतम चार ही नामांकन पत्र दाखिल कर सकेगा। वह भी एक ही बार दाखिल करना होगा और यदि चुनाव लड़े तो 70 लाख से अधिक का खर्च नहीं कर सकेंगे। एएसपी ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। यदि कोई प्रत्याशी इन नियमों को तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed