{"_id":"5aeb50974f1c1b87028b7dfb","slug":"191525371031-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल का ब्लाक में सर्वाधिक प्रदर्शन ,पांच छात्रों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल का ब्लाक में सर्वाधिक प्रदर्शन ,पांच छात्रों को किया पुरस्कृत
Updated Thu, 03 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना।
गुरु गोविंद सिंह हाईस्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों को सम्मानित किया गया। ब्लाक में छात्र विशाल ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
चौसाना के गांव सुंदरनगर स्थित गुरु गोविंद सिंह हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को ब्लाक स्तर पर सबसे अच्छा प्रदर्शन कर अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रों को सम्मानित करने के लिए समारोह का आयोजन किया। जीजीएस स्कूल के छात्र विशाल कुमार को 88 फीसदी अंक प्राप्त हुए है जो ऊन ब्लाक में सबसे अधिक है। विशाल ऊन ब्लॉक के गांव दथेड़ा का छात्र है। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने विशाल की सफलता का श्रेय स्कूल अध्यापकों को दिया। इसके साथ ही जीजीएस स्कूल के छात्र विक्रांत निवासी खेड़ी खुशनाम, पूजा निवासी खोड़समा, तैय्यब निवासी चौसाना, सचिन निवासी साल्हापुर को भी समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने समारोह में आए छात्रों, अभिभावकों व क्षेत्र के लोगों को कहा कि गांव से ही देश बनता है। गांव में आज भी प्रतिभा की कमी नहीं है। स्कूल के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य पंजाब सिंह ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। आंचल गर्ग, विक्की, हसन प्रधान, गूरबाज सिंह, नौरंग सिंह, स्वाति, श्रीपाल, मेमपाल मौजूद रहे।