फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रैली निकालकर लोगो को किया जागरुक

रैली निकालकर लोगो को किया जागरुक

Fri, 19 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर लोगो को किया जागरुक
थानाभवन (शामली)। कस्बा थानाभवन स्थित किसान इंटर कॉलेज की तरफ से मतदाता जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा सैनी ने छात्रों को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा नये वोटर बनने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दिए दिशा निर्देशों के बारे में समझाया। इसके पश्चात हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली मेला ग्राउंड मोहल्ला खैल, नबीपुरा से होते हुए कॉलेज परिसर में पहुंचकर समापन हुई। इस दौरान प्रदीप कुमार, आलोक कुमार, जितेंद्र कुमार, कुलदीप पुंडीर, राकेश वर्मा, बिट्टू कुमार आदि अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। रैली में छात्र सचिन अभिषेक, नदीम, संदीप, तथा छात्राओं में आयुषी, टीना, पूनम सैनी, छाया आदि छात्राओं ने पोस्टर बैनर आदि बनाकर इस रैली को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।


निबंध प्रतियोगिता में रश्मि अव्वल
थानाभवन। कस्बा थानाभवन स्थित एल्पाइन कॉलेज आफ एजूकेशन में मतदान क्यों आवश्यक है विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें रश्मि दूबे ने प्रथम, अर्शी खान ने द्वितीय तथा सरफराज खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अमितेश भारद्वाज ने छात्र-छात्राओं को मतदान की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में फायका खान, आरती, सोनम, रश्मि, चंचल, नसरीन, अर्शी खान, अश्वनी, जानी राणा, तुषार कांबोज, सरफराज और ओमबीर आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विधि सारण, हिमांशी कौशिक, हिमांशु शर्मा, बॉबी राणा, वंदना शर्मा, प्रीति शर्मा, नवनीत और प्रभात आदि अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed