{"_id":"5a6231e34f1c1bca798b4a51","slug":"191516384739-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 को होगी जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को होगी जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग शामली की ओर से जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रतियोगिता 23 जनवरी को सुबह 10 बजे शहर के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित होगी। जिसमें बालक वर्ग में कबड्डी, एथलेटिक्स में 100, 400, 800, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, गोलाफेंक प्रतियोगिता कराई जाएगी। वहीं, बालिका वर्ग में कबड्डी, 100, 400, 800, 1500 मीटर दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, डिस्कस थ्रो, गोलाफेंक प्रतियोगिता कराई जाएगी। सभी प्रतिभागी खिलाड़ी ग्रामीण क्षेत्र और शामली जनपद का निवासी होना जरूरी है। इच्छुक बालक बालिका प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते है।