फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ऊन शुगर मिल पर किसानों का प्रदर्शन, दो दिन से पेराई ठप

ऊन शुगर मिल पर किसानों का प्रदर्शन, दो दिन से पेराई ठप

Wed, 20 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
ऊन शुगर मिल पर किसानों का प्रदर्शन, दो दिन से पेराई ठप
दो दिन से ऊन मिल में पेराई ठप
विज्ञापन

झिंझाना/ऊन (शामली)। सुपीरियर फूड ग्रेंन्स प्राईवेट लिमिटेड चीनी मिल पर दूसरे दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी रहा तथा गन्ना पेराई भी ठप रही। किसानों ने कहा कि जब तक शुगर मिल प्रबंधन किसानों के खिलाफ दी तहरीर वापस नहीं लेगा और किसानों का गन्ना नहीं तुलवाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, शुगर मिल प्रबंधन भी अपनी जिद पर अड़ा हुआ है, जिससे विवाद का कोई हल नहीं निकल पाया।
ऊन शुगर मिल में सोमवार किसान ललित और अंकित गन्ना तुलवाने पहुंचे थे। मिल गेट पर कर्मचारियों ने रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना बताते हुए उन्हें रोक दिया था। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। इसी कारण मंगलवार को किसानों ने शुगर मिल में पहुंचकर प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए थे। उधर, शुगर मिल प्रबंधन से रनवीर सिंह ने दो किसानों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया था और पेराई बंद करा दी थी। जिला गन्ना अधिकारी ने भी किसानों के बीच पहुंचकर वार्ता की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ था।
विज्ञापन

इसी के चलते बुधवार को भी किसानों का धरना प्रदर्शन किया। मिल प्रबंधन की तरफ से कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा। किसानों का कहना है कि मिल प्रशासन मामले को बढ़ा रहा है। अगर मिल मालिक को फैक्ट्री नहीं चलानी है, तो प्रशासन इस मिल से जुड़े किसानों का गन्ना किसी दूसरी मिलों को डायवर्ट कर दे। उनकी मांग है कि किसानों के खिलाफ दी गई तहरीर वापस ली जाए तथा हिरासत में लिए गए किसानों के परिजनों को छोड़ा जाए। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह ने कहा कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता सहेंद्र सिंह पिंडौरा तथा संचालन सनोज टोडा ने किया। इस दौरान वेदपाल, पप्पू प्रधान, कुलदीप मान, महक सिंह प्रधान, राजेन्द्र ,बिटटू और राजवीर आदि किसान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर हवन किया
ऊन। नवनिर्वाचित चेयरमैन कुलदीप मान और सभी सदस्यों ने बुधवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय पर हवन किया। इसके बाद चेयरमैन कुलदीप मान ने वार्ड सदस्यों और कार्यालय स्टाफ से वार्ता की। फिर प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान विनीत, संतोष, सोनू, बबलू, राजू, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed