{"_id":"5a297ef04f1c1b6a678c06c7","slug":"191512668912-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही महिला को बस ने मारी टक्कर, मौत ए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रही महिला को बस ने मारी टक्कर, मौत ए
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना (शामली)। गांव सकौती में बस से उतरकर सड़क पार करते हुए एक बस चालक ने महिला को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव सकौती निवासी महिला अंजू (27) किसी काम से बाहर गई हुई थी। बुधवार की शाम वह गांव में लौटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह बस से उतरकर सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान दूसरी बस के चालक ने उसको जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गई। जबकि बस चालक बस को लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी ड्राइवर साजिद निवासी खानपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।