{"_id":"5a2589604f1c1baf678bfb53","slug":"191512409440-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूती के साथ करें खतरे का सामना-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजबूती के साथ करें खतरे का सामना-एसपी
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजबूती के साथ करें खतरे का सामना : एसपी
शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
पुलिस द्वारा चार दिसंबर से लेकर दस दिसंबर तक नारी सुरक्षा अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरूआत सोमवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज से की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने छात्राओं को बताया कि पुलिस उनकी सुरक्षा में तत्पर है, लेकिन छात्राओं को खुद भी मजबूत होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की तरह खुद को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई छेड़छाड़ करता है तो बिल्कुल मत सहे।ं खुद का मन मजबूत करने के साथ शोर मचा दें, ताकि सामने वाले का हौसला पस्त हो जाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद डायल-100 कर कॉल करें, दस मिनट में पुलिस आपके पास होगी। उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी कॉल कर सकते हैं। इस दौरान सीओ सिटी एके सिंह ने सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में डरना नहीं है और सामने वाले को सबक सिखाना है और यह तभी संभव है, जब इच्छाशक्ति मजबूत हो। सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम दस तारीख तक चलेगा। उन्होंने बताया कि हर दिन किसी ना किसी कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया जाएगा।