{"_id":"5a2444424f1c1b74698bfa61","slug":"191512326210-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पर गिरा खंभा, बाल बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली पर गिरा खंभा, बाल बाल बचा चालक
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिरा खंभा
कांधला। गांव नाला निवासी कल्लू रविवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर किसी कार्य से कस्बा कांधला आ रहा था। जब वह कांधला में कैराना रोड बाईपास के पास पहुंचा तो सड़क किनारे लगाया गया विद्युत खंभा ट्रैक्टर ट्रॉली पर गिरने लगा। सड़क किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाया, तब कल्लू ट्रैक्टर से कूदा। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग ने कई माह पूर्व सड़क किनारे खंभे तो लगा दिए, लेकिन विद्युत लाइन नहीं खींची गई। इतना ही नहीं खंभे गाड़ते समय मिट्टी ठीक से नहीं दबाई गई, जिस कारण खंभा गिर गया। उधर, लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली से खंभा हटाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक यातायात व्यवस्था भी बाधित रही।