{"_id":"5980ce0f4f1c1b0e0d8b456b","slug":"191501613583-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने सुनी क्षेत्रवासियों की जन समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने सुनी क्षेत्रवासियों की जन समस्याएं
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री ने समस्याएं सुनीं
थानाभवन। प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेश राणा ने नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिकतर फरियादियों ने स्थानांतरण, विवाह अनुदान, आपसी विवादों और मकानों को बनवाने में सरकारी सहायता दिलाने से संबंधित प्रार्थना पत्र देते हुए समाधान की मांग की। गांव खेड़ागदाई निवासी घनश्याम, बालेंद्र, राजकुमार आदि ग्रामीणों ने बिना साइलेंसर की बाइक घुमाने का विरोध पर आरोपी युवकों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस द्वारा पीड़ितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की शिकायत राज्य मंत्री से की। इस अवसर पर पीआरओ नरेंद्र त्यागी और आशीष कुमार आदि रहे।