फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मनरेगा में फिसड्डी 10 जनपदों में शामली

मनरेगा में फिसड्डी 10 जनपदों में शामली

Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा में फिसड्डी 10 जनपदों में शामली
शामली।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में सबसे खराब स्थिति वाले सूबे के दस जिलों में शामली भी शामिल है। अब तक जिले में एक भी मजदूर को सौ दिन काम नहीं मिल पाया है। मनरेगा की खराब स्थिति पर शासन ने सख्त नाराजगी जताई है।
मनरेगा के तहत मजदूरों को जारी किए गए जॉब कार्ड और उनको मिले कार्य को लेकर वित्तीय वर्ष 2017-18 की बात करें तो जिले के पांचों ब्लाक कैराना,कांधला, शामली, थानाभवन और ऊन में 29157 ने जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। इनमें से 24620 के जॉब कार्ड बने हैं। जॉब कार्ड धारकों में से 6161 परिवारों ने रोजगार की मांग की, जिनमें से 4841 लोगों को ही रोजगार मिल पाया। इसमें सबसे खराब स्थिति शामली, थानाभवन और कैराना ब्लाक की है। शामली ब्लाक के 381, थानाभवन के 967 और कैराना के 814 लोगों को ही मनरेगा के तहत रोजगार मिला। खास बात यह है कि जिले के एक भी परिवार, जॉब कार्ड धारक को निर्धारित 100 दिन का रोजगार नहीं मिल सका। इतना ही नहीं कुल जॉब कार्ड धारकों की संख्या के सापेक्ष 22162 मजदूरों के ही बैंक में खाते खुले हैं, जबकि 2458 के खाते ही नहीं है। केंद्र सरकार की जन धन योजना के तहत बैंक खाते खुलवाने के अभियान के बावजूद 2458 के खाते नहीं खुल पाना भी सवाल खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

--- शामली बीडीओ के खिलाफ होगी कार्रवाई
मनरेगा के तहत शामली ब्लाक की स्थिति सबसे खराब है। सबसे कम रोजगार शामली ब्लाक में ही मजदूरों को मनरेगा के तहत दिया गया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने भी इस पर चिंता जताई तथा समीक्षा करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी को जांच कराने और बीडीओ शामली के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- एससीएसटी से ज्यादा दूसरों के जॉब कार्ड
जनपद में एससी-एसटी से ज्यादा जॉब कार्ड अन्य जातियों के हैं। जिले के कुल 24620 जॉब कार्डों में से एससी के 3986 और एसटी के महज 16 जॉब कार्ड मिलाकर कुल 4002 जॉब कार्ड हैं। वहीं 20618 नॉन एससीएसटी के बने हुए हैं। सवाल यह भी है कि क्या एससी/ एसटी से ज्यादा दूसरी जातियों के लोग मनरेगा के तहत कार्य कर रहे हैं या फिर कागजों में योजना का पेट भरने के लिए जॉब कार्ड बनाने में ही खेल कर दिया गया।

----- एससी एसटी और अन्य के जॉब कार्ड
-- ब्लाक ----- एससी --- एसटी ---- नॉन एससी एसटी के जॉब कार्ड
कैराना ------- 351 --- --3 --------- 5067
कादंधला ----- 408 ----- 3 --------- 2691
शामली ------1088 ----- 2 --------- 2172
थानाभवन --- 1211 ---- 4 --------- 4844
ऊन ---------- 928 ---- 4 ---------- 5844
योग --------- 3986 --- 16 ---------- 20618
----------- आंकड़ों की जुबानी
ब्लाक ----- कुल जॉब कार्ड ---- मजदूरों को मिला कार्य---- मजदूरों के बैंक खाते
कैराना --- 5421 --------------------814 ------------------4136
कांधला --- 3102 ----------------- 1086 ----------------- 3004
शामली --- 3262 --------------------381 ------------------2962
थानाभवन -- 6059 ----------------- 967 -------------------6042
ऊन ------- 6776 ------------------1593 ----------------- 6018
योग ------- 24620 ---------------- 4841 -----------------22162
------------ वर्जन ----------
मनरेगा के क्रियान्वयन में शिथिलता चिंता का विषय है। इस बारे में सीडीओ को पत्र भेजा गया है और स्थिति में सुधार कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यदि ब्लाक स्तर से इसमें लापरवाही बरती जाती है, तो कार्रवाई कराई जाएगी। --- इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed