{"_id":"59481eab4f1c1bde588b456b","slug":"191497898667-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में जमकर बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में जमकर बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहावना
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
कैराना/शामली।
भीषण गर्मी के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया। कैराना में जहां जमकर बरसात हुई, तो शामली में बूंदाबांदी हुई। मौसम खुशगवार होने से लोगों को काफी राहत मिली।
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दो दिन से भीषण गर्मी पड़ रही थी, जिसके चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। सोमवार को मौसम ने फिर करवट बदली। दाब का क्षेत्र बनने पर दोपहर करीब 12.30 बजे शामली में बूंदाबांदी हुई, जबकि शामली से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कैराना में सुबह करीब सात बजे और फिर 11 बजे जमकर बरसात हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रंग बदलता रहेगा। कभी आसमान में घटा रहेगी, तो कभी बूंदाबांदी होगी। उधर, बारिश के चलते किसानों को भी लाभ हुआ। किसानों का मानना है कि इस बारिश से पशुओं के चारे के लिए बोई गई ज्वार को लाभ मिलेगा। बारिश के चलते रोजेदारों को भी गर्मी से राहत मिली।