फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   19 people in contact with Imrana are on STF radar

Shamli News: इमराना के संपर्क में रहे 19 लोग एसटीएफ के रडार पर

Mon, 19 Feb 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 19 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
19 people in contact with Imrana are on STF radar
मुजफ्फरनगर में पकड़ी गई इमराना। सौजन्य-पुलिस।
शामली। टाइमर बोतल बम तैयार कराने वाली इमराना के मंसूबों का अभी एसटीएफ या फिर पुलिस पता नहीं लगा सकी है। खुफिया एजेंसियां इस जांच में जुटी हुई है कि कहीं इमराना ने बमों से देश दहलाने की तो साजिश नहीं कर रखी थी। इमराना के संपर्क में रहे 19 लोग एसटीएफ के रडार पर है। खुफिया एजेंसी से जुड़े अधिकारियों ने रविवार को बंतीखेड़ा गांव में जाकर ग्रामीणों से इमराना के बारे में जानकारी हासिल की। जिन लोगों को इमराना ने बम दिए थे, उनकी भी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

टाइमर बोतल बम का ऑर्डर देने वाली पकड़ी गई शामली के बंतीखेड़ा गांव निवासी इमराना ने एसटीएफ और पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। इमराना के संबंध अभी तक आईएसआई से होने की बात सामने नहीं आई है। इमराना से शामली और मुजफ्फरनगर में कुछ लोग ऐसे थे, जो मिलते रहते थे। उक्त लोगों से भी पुलिस और खुफिया एजेंसियां इमराना की गतिविधियों को लेकर पूछताछ करेगी। ऐसे लोगों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। अभी तक ऐसे 19 लोगों के नाम सामने आए हैं। मुखबिरों की मदद से भी ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। बम बनाने के बाद वह अन्य स्थानों पर तो बम सप्लाई नहीं कर रहा था। एसटीएफ एसपी बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में अन्य जानकारी भी सामने आ सकती है। एक टीम बंतीखेड़ा गांव में भी जाकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

अन्य प्रदेशों में भी इलाज के लिए जाती थी
खुफिया एजेंसियों की जांच में सामने आया है कि इमराना झाड़-फूंक और बीमारियों के उपचार के बहाने अन्य प्रदेशों में भी जाती रहती थी। पुलिस उसके हर कार्यक्षेत्र की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलसा नाम दिया जाता था
जांच में पता चला है कि जिस दिन इमराना बंतीखेड़ा में आती थी, लोगों की भीड़ जमा होती थी तो कहा जाता था कि अभी जलसा चल रहा है। जबकि अंदर तंत्र मंत्र की क्रिया से इमराना लोगों के उपचार का दावा करती थी। उन्हें झांसे में लेकर रखती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed