{"_id":"5ef640288ebc3e42d162c66e","slug":"19-people-discharged-from-kovid-hospital-and-sent-home-shamli-news-mrt4883620192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल से 19 लोगों को छुट्टी देकर घर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल से 19 लोगों को छुट्टी देकर घर भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनपद में कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 19 लोगों को छुट्टी देकर घर भेज दिया है। इन सभी में 10 दिन तक कोरोना के लक्षण नजर नहीं आने पर डिस्चार्ज किया गया है।
शुक्रवार शाम को डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 111 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें से बृहस्पतिवार तक 49 केस कोरोना पॉजिटिव एक्टिव चल रहे थे। शुक्रवार को चार नए केस आने पर इनकी संख्या बढ़कर 53 हो गई थी। डीएम ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती 19 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इनमें अधिकतर लोगों को सैंपल लेने के समय से 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया है और इनमें फिलहाल कोई भी कोरोना का लक्षण नजर नहीं आया। उनके स्वस्थ होने के कारण उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। ये सभी लोग फिलहाल होम क्वारंटीन रहेंगे। इस तरह से अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 34 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव एक्टिव लोगों का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है।