{"_id":"587fb4034f1c1ba73feff14c","slug":"183-are-school-bristles-with-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"183 स्कूल होंगे बिजली से जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
183 स्कूल होंगे बिजली से जगमग
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूल जल्द ही बिजली से जगमग होने जा रहे हैं। जिले के 183 स्कूलों में बिजली कनेक्शन और फिटिंग के लिए 12 लाख 72 हजार 765 रुपये भेजे गए हैं।
जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में आज भी ऐसे बहुत से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूल ऐसे हैं, जिनमें आज तक भी बिजली की सुविधा नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे स्कूल की सूची बनाने के बाद प्रशासन को भेजी गई थी। जिसके बाद शासन की ओर से पिछले महीने ही जनपद के सभी ब्लाक के 183 स्कूलों के बिजली कनेक्शन और फिटिंग के लिए 6,955 रुपये के हिसाब से 12 लाख 72 हजार 765 रुपये बीएसए कार्यालय को भेजे हैं।
बीएसए चंद्रशेखर ने सभी स्कूलों के खातों में 6,955 रुपये के हिसाब से भेज दी गई है। प्रधानाध्यापकों ने कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उन्होंने सभी स्कूलों को मतदान से पहले ही बिजली कनेक्शन और फिटिंग कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने बताया कि सभी स्कूलों को गर्मी आने से पहले ही पंखे और अन्य उपकरण के लिए बजट उपलब्ध कराया जाएगा।