फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गैंगरेप पीड़िता संदिग्ध परिस्थतियों में झुलसी

गैंगरेप पीड़िता संदिग्ध परिस्थतियों में झुलसी

Sun, 06 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप पीड़िता संदिग्ध परिस्थतियों में झुलसी
संदिग्ध परिस्थितियों में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला झुलसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैराना ( शामली)। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार महिला शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। महिला का आरोप है कि आरोपी उस पर फैसले का दबाव बना रहे थे। समझौते से इंकार करने पर आरोपी पक्ष के दो लोगों ने घर में घुसकर उसके शरीर पर केरोसिन छिड़ककर झुलसाया है। उधर, पुलिस ने दावा किया है कि महिला गर्म दूध गिरने से झुलसी है। महिला के पति ने ही खुद पुलिस को ये बयान दिए हैं, जिसकी वीडियो रिकॉडिँग भी उनके पास है।
कैराना के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 23 नवंबर को उसके साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया था, जिसमें एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस केस में उसके 164 के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस ने गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की, जिस कारण वे लोग उन पर फैसले का दबाव बनाते रहे। उन्हें रुपयों का प्रलोभन के साथ धमकाया भी जा रहा था। महिला का आरोप है कि उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि शनिवार शाम को गैंगरेप के आरोपी पक्ष के दो लोगों ने घर में घुसकर उसके शरीर पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की, जिसमें झुलस गई। महिला ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर कैराना भगवत सिंह ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर मिली है, लेकिन घर में घुसकर जलाने की घटना गलत है। वो दूध गिरने से मामूली रूप से झुलसी है।
विज्ञापन

पति पर भी आरोप
कैराना। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पति पर भी आरोप लगाए हैं कि वो भी आरोपियों के कहे में आकर उस पर फैसले का दबाव बना रहा था।
दूध गिरने से झुलसी है महिला: एसपी
शामली। पुलिस ने महिला के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। एसपी अजय कुमार ने बताया कि ये सही है कि महिला की ओर से गैंगेरप का केस दर्ज है। पुलिस इसकी विवेचना कर रही है। उसके 164 के बयान भी दर्ज कराए गए हैं। उन बयानों में भी उसे दो लोगों के नाम और बढ़ा दिए हैं। इस कारण से मामला संदिग्ध हो गया था। कोई बेकसूर ना फंसे इसलिए पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही थी, इसी बीच महिला ने शनिवार को ये आरोप लगा दिए । शनिवार को इस घटना की जानकारी पर शाम को ही पुलिस महिला के घर गई थी। उस वक्त उसके पति ने बताया था कि उसकी पत्नी दूध गर्म करते वक्त झुलसी है। उसके पति के बयान की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की है, जो कि पुलिस के पास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed