{"_id":"5c17eb85bdec22570a41f853","slug":"181545071493-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊचा गांव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊचा गांव में
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचा गांव में होगा पीएसी बटालियन का निर्माण
शामली/कैराना। जनपद को जल्द ही पीएसी की बटालियन और फायरिंग रेंज की सौगात मिलेगी। कैराना के ऊंचा गांव में पीएसी की बटालियन और कांधला क्षेत्र के गुर्जरपुर में फायरिंग बॉथल रेंज निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। इसके शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सरकार की मंजूरी के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
गौरतलब है कि 2012 से 2014 तक कैराना में रंगदारी की दहशत थी। कई व्यापारियों की हत्याएं हो गई थीं। मुकीम काला गैंग भी यहां सक्रिय था। व्यापारियों में दहशत थी और उन्होंने खूब धरने प्रदर्शन किए थे। 2016 में हुकुम सिंह ने कैराना के कश्मीर जैसे हालात बताने के साथ ही 346 हिंदू परिवारों के पलायन का मुद्दा जोरशोर से उठाया था। उन्होंने दहशत के चलते कैराना और कांधला से पलायन करने वालों की सूची जारी कर दी थी। ये मसला खूब गूंजा था। उन्होंने क्षेत्र को खौफमुक्त बनाए जाने के लिए कैराना-कांधला के मध्य पीएसी की बटालियन की स्थापना की मांग की थी।
सीएम ने की थी बटालियन स्थापना की घोषणा
कैराना लोकसभा उपचुनाव के दौरान शामली में चुनावी जनसभा में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी कैंप स्थापना की घोषणा कर दी थी। उन्होंने कहा था कि सरकार अपना ये वादा जरूर पूरा करेगी। उधर, एक दिसंबर को लखनऊ पीएसी मुख्यालय से पीएसी के डीआईजी दिनेशचंद दुबे, मेरठ छठी वाहिनी के पीएसी कमांडेंट वीरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव, कांधला के गुजर्रपुर में और आल्दी में दो स्थानों का भूमि का निरीक्षण किया था। इन जगहों की वीडियोग्राफी भी कराई थी।
विज्ञापन
एसपी अजय कुमार ने बताया कि पीएसी बटालियन के लिए ऊंचा गांव की जमीन फाइनल हो गई है। गुर्जरपुर में फायरिंग की बॉथल रेंज के निर्माण के लिए जमीन फाइनल हुई है। पीएसी मुख्यालय से शासन को ये प्रस्ताव भेज दिया गया है। छठी वाहिनी पीएसी के अधिकारियों ने भी इसमें काफी मेहनत की है। एसपी ने बताया कि ऊंचागांव में बनने वाली पीएसी बटालियन में पीएसी के एक हजार जवान रहेंगे। बॉथल रेंज पर पीएसी और जिला पुलिस के जवान फायरिंग की प्रेक्टिस करेंगे।
स्थापना दिवस पर मिली सौगात
एसपी ने बताया कि सोमवार को पीएसी का स्थापना दिवस है। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में आज शामली में पीएसी बटालियन स्थापना की बात भी कही है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही बटालियन शुरू हो जाएगी।