फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग

डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग

Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग
डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग
विज्ञापन

शामली। शहर के एक नर्सिंग होम में पित्त की थैली में पथरी निकालने को किए गए ऑपरेशन में लापरवाही की वजह से युवती की हालत बिगड़ गई। युवती के परिजनों ने शिकायत करके आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
मंगलवार को गांव कसेरवा कला निवासी सुनील पुत्र ब्रहमपाल अन्य लोगों को साथ लेकर कलक्ट्रेट पहुंचा। सीडीओ रेनू तिवारी को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी बहन ममतेश की पित्त की थैली में पथरी थी। उसका ऑपरेशन गत 17 मई को शहर के मेरठ करनाल मार्ग स्थित एक नर्सिंगहोम में कराया था। आरोप है कि चिकित्सक ने ऑपरेशन के दौरान लापरवाही कर गलत नस काट दी, जिससे ममतेश की हालत बिगड़ गई। इसके बाद डाक्टर ने ममतेश को करनाल के हास्पिटल में ले गए। वहां से भी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो अब उसका दिल्ली स्थित अस्पताल से इलाज कराया जा रहा है। उनकी मांग है कि मामले की जांच कराकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन



चकरोड पर अवैध कब्जा
शामली। गांव गोगवान जलालपुर निवासी ब्रजपाल पुत्र टीकाराम ने शामली तहसील दिवस में शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव के कुछ लोगों ने चकरोड़ की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया और अपने चक में मिला लिया। पूर्व में इस मामले की शिकायत 16 बार की जा चुकी है। कई बार लेखपाल भी मौके पर जाकर पैमाइश कर चुके हैं, लेकिन आरोपी पक्ष अवैध कब्जा नहीं हटा रहा है। इस पर तहसीलदार अभयराज पांडेय अवैध कब्जा करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है। उधर, गांव मीमला निवासी इश्कलाल पुत्र रकम सिंह ने भी तहसील दिवस में शिकायत पत्र देकर बताया कि उनके गांव में खाद के गड्ढों की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। अवैध कब्जा हटवाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed