फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   181.53 kg ganja recovered, two including driver arrested

Shamli News: 181.53 किलोग्राम गांजा बरामद, चालक समेत दो गिरफ्तार

Mon, 19 Feb 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 19 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
181.53 kg ganja recovered, two including driver arrested
शामली गांजे के साथ पकडे आरोपियो का खुलासा करते एसपी
शामली। एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 181.53 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बरामद गांजा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार को सूचना पर एसओजी टीम के एसआई राहुल सिसौदिया और शहर कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका बाईपास पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। एसपी अभिषेक ने बताया चेकिंग के दौरान मेरठ की तरफ से आ रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें करीब 181.53 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राजीव शर्मा निवासी गांव मालेंडी थाना गढ़ीपुख्ता और शाह मोहम्मद उर्फ शान निवासी मोहल्ला मीरा रैती कस्बा गढ़ थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है। शाह मोहम्मद ट्रक चालक है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोरोना काल में हुए कर्ज को उतारने के लिए तस्करी का धंधा किया था शुरू
नेपाल के दादा वीरगंज के कहने पर गांजा की तस्करी में जुड़े
शामली। एसपी ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में राजीव ने बताया उसका टूर एंड ट्रैवल्स का काम है। कोरोना काल में काम बंद होने से वह शामली आ गया था। कोरोना काल खत्म होने पर दोबारा करनाल अनाज मंडी के पास ऑफिस बनाकर टूर एंड ट्रैवल्स का काम शुरु किया, लेकिन 2020 में कोरोना में काम बंद होने की वजह से उस पर काफी कर्जा हो गया था। उसी दौरान उसकी जान पहचान नेपाल के रहने वाले दादा वीरगंज से हुई तो उसने कहा कि आसाम गुहावटी साइड से हरे रंग की घास आती है। जब बस उधर भेजो तो उसके लिए वह घास मंगवा देना। उसके बदले उसे अच्छे रुपये मिलेंगे। राजीव ने अपने भरोसे के ड्राइवर शाह मोहम्मद को इस काम के लिए तैयार कर लिया। एसपी के मुताबिक शाह मोहम्मद अपने ट्रक को लेकर बंगाल चला गया और वहां से माल खाली करके वीरगंज के बताए अनुसार अगरतला गया। वहां से दादा वीरगंज ने हरी घास (गांजा) के 42 पैकेट शाह मोहम्मद को दे दिए, जिन्हें लेकर वह बिहार होते हुए गजरौला उत्तर प्रदेश पहुंचा और राजीव को माल लाने की खबर दी। इसके बाद राजीव मेरठ पहुंचा और वहां से वे दोनों ट्रक में आ रहे थे, लेकिन रास्ते में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दादा वीरगंज के पते के बारे में पूछा तो बताया कि वो नेपाल काठमांडू का रहने वाला बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed