{"_id":"5b2d44eb4f1c1bb16e8b94ee","slug":"181529693419-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में शामली एनसीसी बटालियन ने बड़ौत की बटालियन को 2-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में शामली एनसीसी बटालियन ने बड़ौत की बटालियन को 2-1 से हराया
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट के चल रहे दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को पीटी का अभ्यास कराने के साथ ही फायरिंग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें शामली की एनसीसी बटालियन विजेता रही।
सुबह के समय सभी को एनसीसी ट्रेनिंग स्टाफ ने पीटी का अभ्यास कराया और दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण शारीरिक व्यायाम का अभ्यास कराया। इसके बाद शामली 85 बटालियन व बड़ौत की 74 वीं बटालियन की टीमों के बीच वॉलीबाल का रोमांचक मुकाबला कराया गया। मुख्य निर्णायक सूबेदार मेजर नरेश कुमार रहे। कप्तान अभिनव बेनीवाल के नेतृत्व में शामली 85 बटालियन की टीम ने बड़ौत की टीम को 2-1 से हराकर मैच जीत लिया। कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीप भाटिया ने विजेता टीम के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिसके बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे में ऑफिसर के रुप में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे पूर्व एनसीसी कैडेट लक्ष्य व अंशुमन ने सभी से अपने विचार साझा किए। उन्होंने सभी को सी प्रमाणपत्र की महत्ता को बताया। सभी को रक्षा सेवाओं में ऑफिसर बनने के लिए प्रेरित किया। कैप्टन एनएस मान व कैप्टन लोकेंद्र के नेतृत्व में कैडेट को ड्रिल, मैप रीडिंग का प्रशिक्षण दिया। रायफल को खोलना, बांधना, दिशा का ज्ञान आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान रजनीश कुमार, केपी मलिक ने गर्ल्स कैडेट को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया। जिसके तहत आईजीसी के लिए फायरिंग में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली कैडेट का चुनाव किया गया।