{"_id":"5ad0f90f4f1c1b5d098b4604","slug":"181523644687-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने दिया चिकित्सक को घटना के खुलासे का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने दिया चिकित्सक को घटना के खुलासे का भरोसा
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
एसपी ने एसओजी टीम के साथ कांधला में चिकित्सक के घर पहुंचकर चोरी की घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने आश्वासन दिया कि अहम सुराग मिले हैं, जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। कस्बा कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी चिकित्सक पवन अग्रवाल के मकान से कई दिन पूर्व ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं, शुक्रवार एसपी देवरंजन वर्मा ने एसओजी टीम के साथ चिकित्सक के घर पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की। एसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीम चोरी का खुलासा करने में लगी हुई। कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं, जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।