{"_id":"5ab6a4914f1c1ba2238b70f0","slug":"181521919121-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद के पहलवान ने इंदौर केसरी को हराकर लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद के पहलवान ने इंदौर केसरी को हराकर लहराया परचम
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलवान ने इंदौर केसरी को हराकर लहराया परचम
जलालाबाद (शामली)। अखाड़े के निर्मल पहलवान ने इंदौर केसरी को हराकर दंगल जीतते हुए जनपद का नाम रोशन किया है।
शनिवार को विजेता पहलवान के अखाड़े में पहुंचने पर उसका स्वागत कर बधाई दी। जलालाबाद के अखाड़ा अशरफ अली में जोरआजमाइश करने वाले मत्लौड़ा जिला पानीपत (हरियाणा) के पहलवान निर्मल कुमार ने मध्यप्रदेश में हुए दंगल में जीत हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। यह दंगल जिला बोहरानपुर श्रम कल्याण केंद्र लाल बाग स्टेडियम में 20 मार्च को आयोजित हुई थी। दंगल में निर्मल पहलवान ने इंदौर भीम अजीम पहलवान को 85 किग्रा भार वर्ग में हराकर इनामी मध्यप्रदेश केसरी कुश्ती में जीत प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। विजेता पहलवान को ट्रॉफी व 11 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। दंगल आयोजक कमेटी के प्रधान अंसार भाई इंदौरी ने अपने साथियों के साथ निर्मल पहलवान का जोरदार स्वागत कर इनाम दिया। उधर, जलालाबाद अशरफ अली अखाड़े में पहुंचने पर उस्ताद अशरफ अली पहलवान ने स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान साजिद मलिक, आशिक अली, पहलवान रितेश वर्मा, पहलवान आशिफ अली, राशिद अली आदि ने निर्मल पहलवान को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।