{"_id":"5aad58534f1c1ba9758b60e4","slug":"181521309779-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों को दी कृषि यंत्रों की रखरखाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों को दी कृषि यंत्रों की रखरखाव की जानकारी
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शनिवार को झिंझाना रोड स्थित आरके पीजी कॉलेज में एक दिवसीय एनएसएस शिविर लगाया गया। शुभारंभ कृषि वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष ओमकार सिंह ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर के प्रथम सत्र में कृषि अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. एमके जेल्ली ने स्वयंसेवकों को भारत की आर्थिक नीतियों के बारे में जानकारी दी। वहीं कृषि अभियंत्रण के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कृषि यंत्रों के रखरखाव के बारे में विस्तार से बताया। द्वितीय सत्र मेें स्वयंसेवकों ने कॉलेज के पुस्तकालय में साफ सफाई अभियान चलाया और किताबों के रखने का तरीका व अन्य जानकारी हासिल की। जिसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने हॉट्रीकल्चर पार्क में साफ सफाई करते हुए पेड़ों की छटाई कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान केपी सिंह, आरपी सिंह, मनोज, लोकेंद्र, अनीश, शुभम, सुनील आदि मौजूद रहे।