{"_id":"5aac06ba4f1c1bb2758b5cc3","slug":"181521223354-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस का रविवार को नगर में पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस का रविवार को नगर में पथ संचलन
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शामली।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 18 मार्च को शामली नगर में पथ संचलन निकाला जाएगा। आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख संदीप कुमार और सह नगर प्रचार प्रमुख शिखर चानना ने बताया कि पथ संचलन दोपहर दो बजे शामली में वीवी इंटर कॉलेज से शुरु होगा। वहां से फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, अजुध्या चौक, काका वैध वाली गली, पुरानी गौशाला से होते हुए गौशाला रोड, बैंड मार्केट, भिक्की मोड़, शिवचौक, रेलवे रोड होकर हनुमान टिल्ला रोड से आर्यपुरी नाला रोड के रास्ते वीवी इंटर कॉलेज पर पहुंचकर समापन होगा। पथ संचलन में आरएसएस के करीब 500 से ज्यादा स्वयंसेवक शामिल होंगे।