{"_id":"5a85cd264f1c1ba1268ba870","slug":"181518718246-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊन सहकारी गन्ना समिति कर्मचारियों को बाहर निकाला, कार्यालय में किसानो ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊन सहकारी गन्ना समिति कर्मचारियों को बाहर निकाला, कार्यालय में किसानो ने की तालाबंदी
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
ऊन सहकारी गन्ना समिति में तालाबंदी की
शामली। ऊन सहकारी गन्ना समिति कार्यालय में किसानों ने पहुंचकर सामान्य प्रजाति की गन्ना पर्ची नहीं मिलने पर हंगामा काटा। किसानों ने समिति के सचिव नहीं मिलने पर कार्यालय की तालाबंदी कर दी। किसानों ने जिला मुुख्यालय पर डीसीओ से मोबाइल फोन पर जानकारी देकर पूरे मामले को अवगत कराया। डीसीओ ने ऊन गन्ना सहकारी समिति के सचिव को आड़े हाथों लिया।
बृहस्पतिवार को पिंडौरा, टोड़ा, मुंडेट खादर, ऊन समेत सैकड़ों किसानों ने ऊन गन्ना सहकारी समिति कार्यालय पर पहुंचकर अगेती प्रजाति के गन्ने के साथ सामान्य प्रजाति का गन्ने की पर्ची दिलाने जाने की मांग को लेकर हंगामा किया। गन्ना सहकारी समिति कार्यालय पर सचिव अजित सिंह के नहीं मिलने से समिति कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकालकर ताला बंदी कर दी। दो घंटे के लगातार हंगामा करने के बाद पूरे मामले की जानकारी जिला मुख्यालय पर जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती को मोबाइल से दी। डीसीओ के आश्वासन के बाद किसान माने। इस दौरान डीसीसीओ डाक्टर अनिल भारती ने ऊन गन्ना सहकारी समिति के सचिव अजित सिंह को आड़े हाथों लेकर किसानों को सामान्य प्रजाति की गन्ना पर्ची दिए जाने की मांग की है। ऊन मिल के गन्ना महाप्रबंधक अनिल अहलावत ने बताया कि समिति कार्यालय में सामान्य प्रजाति की पर्ची छपी नही हुुई थी, जबकि ऊन मिल द्वारा किसानों को सामान्य प्रजाति का गन्ना इंडेंट तीन दिन पूर्व जारी कर चुका हैं। ऊन गन्ना सहकारी समिति कार्यालय पर हंगामा करने वाले किसानो मे तेजपाल गुर्जर, जगमेर सिंह, रविंद्र मुंडेट खादर, बिटटू, सहेंद्र, सोमपाल, रकमपाल सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।