फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भूटान में जनपद के खिलाड़ियों ने कबड्ड़ी में दिखाया जलवा

भूटान में जनपद के खिलाड़ियों ने कबड्ड़ी में दिखाया जलवा

Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
भूटान में जनपद के खिलाड़ियों ने कबड्ड़ी में दिखाया जलवा
भूटान में गोल्ड जीतकर बढ़ाया मान
विज्ञापन

शामली। जनपद के दो खिलाड़ियों ने भूटान में आयोजित नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। अब दोनों खिलाड़ी मार्च में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे। एक खिलाड़ी एसएसबी में चयनित कर लिया गया है। गांव पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

भूटान में 30 व 31 दिसंबर को इंडो-भूटान इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड एजूकेशन गेम्स का आयोजन हुआ। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान के खिलाड़ियों की अंडर 19 वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। सभी स्थानों से 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सभी खिलाड़ियों में से केवल सात खिलाड़ियों का चयन हुआ। शामली क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा के शक्ति सिंह पुत्र राजमल और वाजिद मलिक पुत्र इमरान ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों ने बताया कि वह मथुरा में कोच रवि चौधरी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब सभी सात खिलाड़ी मार्च में होने वाले एशियन गेम्स में प्रतिभाग करेंगे। विजेता शक्ति सिंह ने बताया कि उसका चयन सीमा सुरक्षा बल में चयनित कर लिया गया है, जिसके लिए जयपुर में जल्द ही डॉक्टरी के लिए जाना है। वहीं, वाजिद का भी रेलवे में चयन कर लिया गया, जिसको दो वर्ष बाद बुलाया जाएगा। गांव पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed