{"_id":"5a2ed78d4f1c1ba7678c0f94","slug":"181513019277-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस बच्चा मिला, परिजन ढूंढने में लगे दो घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस बच्चा मिला, परिजन ढूंढने में लगे दो घंटे
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
नगर कोतवाली पुलिस सोमवार को गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक तीन वर्षीय बच्चा रोता मिला। पुलिस ने आसपास उसके मां-बाप के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने काफी देर तक बच्चे के परिजनों की तलाश की। करीब दो घंटे बाद कोतवाली में एक दंपति पहुंचा और बच्चे के बारे में पूछताछ की। कोतवाली पुलिस ने लावारिस बच्चे की उनसे शिनाख्त कराई तो वह उनका ही बच्चा निकला। पुलिस के अनुसार लावारिस मिले बच्चे का नाम रिहान पुत्र जुल्फिकार निवासी मोहल्ला पंसारियान है। बाद में पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।