{"_id":"5a25895e4f1c1bb6678bfe47","slug":"181512409438-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में 41 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा ओवर ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में 41 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा ओवर ब्रिज
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेरठ- करनाल मार्ग पर काबड़ौत में फोरलेन की चौड़ाई जैसा पुल और शामली-बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर दो लेन का ओवर ब्रिज निर्माण नाबार्ड की मदद से तैयार होगा। सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग के अफसरों के मुताबिक धीमानपुरा रेलवे फाटक पर दो लेन का सेतु बनाया जा सकता हैं।
सोमवार को सेतु निगम मेरठ के परियोजना प्रबंधक जसवंत स्याना और लोक निर्माण विभाग के अफसरों की टीम ने मेरठ-करनाल मार्ग पर काबड़ौत में कृष्णा नदी का खस्ता हाल पुल, शामली में बुढ़ाना रोड और धीमानपुरा- गुरुद्वारा रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण की संभावनाओं को देखते हुए मौके का सर्वे किया। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि मेरठ- करनाल मार्ग पर बुढ़ाना रोड स्थित रेलवे फाटक पर 18 मीटर लंबाई में रेलवे की मदद से कुल 41 करोड़ 50 लाख की लागत से ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। सेतु निगम के मुख्य अभियंता के निर्देेश पर ओवर ब्रिज की सभी जांच पूरी कर ली गई है। 41 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत में 36 करोड़ रुपये सेतु निगम और 5 करोड़ 50 लाख रुपये रेलवे की हिस्सेदारी रहेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि मेरठ- करनाल मार्ग पर काबड़ौत में कृष्णा नदी पर फोरलेन जैसा सेतु बनाया जाएगा। जिसकी लागत 14 करोड़ 84 लाख रुपये आएगी। इस सेतु की 22 मीटर लंबाई और 17 मीटर चौड़ाई होगी। शामली मे बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज और काबड़ौत में कृष्णा नदी पर चार लेन सेतु नाबार्ड की मदद से प्रस्तावित है। सेतु निगम मेरठ के परियोजना प्रबंधक ने जो औपचारिकता पूूरी करने के लिए कहा था, लोक निर्माण विभाग शामली ने सारी औपचारिकता पूूरी करके सोमवार की शाम को मेल उन्हें भेज दी है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड से काबडौत पुल और बुढाना रोड फाटक पर ओवरब्रिज की सारी प्रक्रिया पूरी होने में दो माह लग जाएगा। दो माह के अंदर धनराशि आने के बाद निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि धीमानपुरा- गुरुद्वारा रेलवे फाटक पर दो लेन के ओवर ब्रिज निर्माण का सर्वेक्षण कराया गया है। टीम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, सहायक अभियंता ललित अग्रवाल, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।