फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, कांग्रेस ने बांटे सिंबल

भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, कांग्रेस ने बांटे सिंबल

Sat, 04 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी, कांग्रेस ने बांटे सिंबल
शामली।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। खासकर शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर नेताओं में खींचतान चल रही थी, जिसमें अजय संगल अपनी पत्नी दीपिका संगल को प्रत्याशी घोषित कराने में कामयाब रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिले की नगर पालिका परिषद शामली से दीपिका संगल और कांधला से नरेश सैनी के अलावा नगर पंचायत एलम से रीना पंवार, जलालाबाद से धर्मवीर पाल, थानाभवन से अनीता सैनी, झिंझाना से बिजेंद्र कश्यप, ऊन से प्रदीप चौधरी और बनत से राजीव कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। नगर पालिका कैराना और नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। खास बात यह है कि शुक्रवार रात में जब प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी, तो उसमें शामली पालिका का नाम नहीं था। देर रात में शामली के टिकट की घोषणा हुई, जिसमें दीपिका संगल को प्रत्याशी बनाया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शामली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद का टिकट पाने के लिए पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल की पत्नी मीनू संगल और सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल की पत्नी दीपिका संगल के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ था। दोनों ही दावेदारों के लिए पार्टी के नेताओं में खेमेबंदी हो गई थी। अजय संगल को गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा का करीबी बताया जाता है तथा उनका परिवार लंबे समय से संघ से जुड़ा रहा है। वहीं, अरविंद संगल की पत्नी मीनू संगल को प्रत्याशी बनवाने के लिए भी सांसद और विधायक सहित कई नेता प्रयासरत थे। कई दिन से अटकलों का बाजार चल रहा था, लेकिन शुक्रवार देर रात दीपिका संगल को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर तमाम कयासों पर विराम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशियों को सौंपे सिंबल
शामली। नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने छह प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार रात जारी की थी। शनिवार को शामली से पूर्व विधायक पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने काकानगर स्थित आवास पर प्रत्याशियों को सिंबल वितरित किए। इनमें कैराना से बशीर अहमद, कांधला से जाहिद राज, झिंझाना से शहबाज, जलालाबाद से रईस अहमद, थानाभवन से समीरा अंजुम और गढ़ीपुख्ता से रणकुमार को कांग्रेस का सिंबल दिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, नगराध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, दीपक सैनी, बाबू खान, राजेश कश्यप, राजेंद्र सिंह, जहांगीर, इकराम, अनुज उर्फ भूरा, विष्णु दत्त और डाक्टर दीपक आदि मौजूद रहे।

विधायक पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
कैराना। नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर पूर्व चेयरमैन अब्दुल अजीज अंसारी ने कैराना विधायक नाहिद हसन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। शनिवार को मोहल्ला काजी का बाग स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता में अब्दुल अजीज अंसारी ने कहा कि विधायक नाहिद हसन ने उन्हें सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़वाने का वादा किया था। इसी वादे के सहारे गत विधानसभा चुनाव में उन्होंने नाहिद हसन का समर्थन किया था, लेकिन अब पार्टी ने राशिद अली को कैराना से प्रत्याशी घोषित कर दिया। अब्दुल अजीज अंसारी ने कहा कि आगामी चुनाव में वह नाहिद हसन के खिलाफ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed