{"_id":"59c94e064f1c1bcc538b4644","slug":"181506364934-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबडौत पुल का निर्माण कराए जाने कर मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काबडौत पुल का निर्माण कराए जाने कर मांग
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
प. उप्र संयुुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मेरठ-करनाल मार्ग पर कृष्णा नदी पर नए पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की उठाई गई। साथ ही दुघर्टना में मारे गए पिता-पुत्र के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की गई।
सोमवार को सुभाष चौक पर कार्यालय में आयोजित बैठक में दुघर्टना में मरे व्यापारी अनिल कुमार गर्ग, पुत्र जिज्ञासु के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। बैठक में व्यापारियों ने सीएम और और उपमुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देकर अवगत कराया कि मेरठ-करनाल मार्ग पर काबड़ौत गांव में कृष्णा नदी का पुल खूनी पुल बनकर रह गया है। मेरठ-करनाल मार्ग को फोरलेन बने डेढ़ साल हो चुका है, किंतु फोरलेन चालू होने के बाद काबड़ौत में कृष्णा नदी पर खस्ता हाल पुल का निर्माण नहीं किया गया है। पुल संकरा होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि कृष्णा नदी पर नए सेतु बनाने, मुआवजा दिए जाने की मांग के लिए डीएम शामली को शीघ्र एक ज्ञापन दिया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष धीमान, पवन गोयल, राजेश संगल, गौरव बंसल, राजीव गर्ग, अनुज गोयल, रामदयाल गुप्ता, वीरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।