{"_id":"59481fa04f1c1b614b8b464b","slug":"181497898912-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की संस्तुतियों को लागू किया जाए। कृषि यंत्र, बीज और खाद के लिए लिया गया कर्ज माफ कराया जाए।
सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि देश में किसानों की हालत दयनीय होती जा रही है। निराश किसानों में आत्महत्या की प्रवृत्ति बढ़ रही है। यदि किसान आंदोलन की राह पर चलता है, तो पुलिस की गोलियों का शिकार होता है। प्रदेश सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों के ऋण माफी की घोषणा की, लेकिन धरातल पर उसका असर नहीं हुआ। बैंक कर्मियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके अलावा ज्ञापन में मांग की गई कि स्वामीनाथन आयोग की संस्तुतियों को किसान हित में लागू कराया जाए, बीज खाद और कृषि यंत्रों के लिए ऋण माफ किए जाए। रासायनिक उर्वरकों पर लागू 12 प्रतिशत जीएसटी को वापस लिया जाए, ट्रैक्टर पर 28 प्रतिशत जीएसटी को वापस लिया जाए। इस दौरान योगेंद्र चेयरमैन, विकास धीमान, मंगल सिंह पंवार, अनवार चौधरी, सोहनपाल सिंह कसेरवा, देवानंद गौड़, कृष्णपाल, संजीव तोमर, कासिम, सुनील मलिक, रविंद्र मलिक और पवन राणा आदि मौजूद रहे।
अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे भाकियू कार्यकर्ता (फोटो)
शामली। भारतीय किसान यूनियन ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सड़क जाम कर योग करने का निर्णय लिया है। इस दौरान अर्द्धनग्न होकर शामली में एसटी तिराहे पर प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को शामली नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उसमें वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की खराब नीतियों के कारण किसान बदहाल हैं। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस द्वारा गोलियां बरसाकर किसानों की हत्या करना बेहद निंदनीय है। बैठक की अध्यक्षता देशपाल सिंह और संचालन विनोद निर्वाल ने किया। इस दौरान हाजी इकराम, कुलदीप पंवार, ओमवीर पटवारी, समीर खान, जितेंद्र, सुमित, प्रशांत और पुष्पेंद्र डायरेक्टर आदि मौजूद रहे।