फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   180 meritorious students from 32 CBSE schools honored

सीबीएसई के 32 स्कूलों के 180 मेधावियों का सम्मान

Sun, 13 Nov 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
180 meritorious students from 32 CBSE schools honored
सीबीएसई के 32 स्कूलों के 180 मेधावी हुए सम्मानित
विज्ञापन

शामली। सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के तत्वावधान में नगर स्थित सिटी ग्रीन मैरिज हॉल में जिले के सभी सीबीएसई मान्यता प्राप्त 32 स्कूलों के प्रतिभावान 180 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक विद्यालय के कक्षा दसवीं व कक्षा 12वीं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष योग्यता प्राप्त करने वाली व नेशनल टॉपर स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा दिया नामदेव और नेशनल टॉपर लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल की अपूर्वा तायल और बीएसएम स्कूल की छात्रा प्रियांशी देशवाल को विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि टॉप पर जाने के लिए जिस अदम्य साहस और अनवरत मेहनत की आवश्यकता होती है, उससे अधिक जरूरत शीर्ष स्थान पर बने रहने की पड़ती है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा ने सभी टॉपर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को भावी जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए शारीरिक व मानसिक मजबूती की आवश्यकता होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के शारीरिक व्यायाम के महत्व पर बल दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को अपनी रुचि व प्रतिभा के अनुसार ही विषयों का चुनाव करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अभिभावकों व शिक्षकों से आह्वान किया कि वह बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा के विकास में सहयोगी बने। सहोदय के सचिव डॉ. एके गोयल, अध्यक्ष यशपाल पंवार व कोषाध्यक्ष निर्मला मलिक ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत किया। अर्पण पब्लिक स्कूल थाना भवन, रॉयल पब्लिक स्कूल शामली, मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली और एल्पाइन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल थाना भवन के विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य आशु त्यागी व रॉयल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed