फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   18 rural roads of the district will be renovated with Rs 1.85 crore.

Shamli News: जिले की 18 ग्रामीण सड़कों का 1.85 करोड़ रुपयों से होगा नवीनीकरण

Mon, 09 Feb 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 09 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
18 rural roads of the district will be renovated with Rs 1.85 crore.
शामली। जिले की 18 ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन सड़कों के लिए शासन से एक करोड़ 85 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सभी सड़कों के निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए गए हैं। ठेकेदार से अनुबंध होने के बाद अगले माह कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अनुसार जिन सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण किया जाएगा, उनमें प्रमुख रूप से भभीसा से शाहपुर, सुन्ना गांव से मेरठ-करनाल मार्ग वाया सल्फा, एलम से असारा रजबहे की ओर मार्ग, मल्हीपुर रजबहा से शाहपुर मजरा, फतेहपुर माइनर मार्ग, जहानपुरा से अलीपुर मार्ग, बीवीपुर हटिया से डेरा सरदार मार्ग, पानीपत-खटीमा मार्ग से पंजीठ मार्ग, कैराना-झिंझाना मार्ग से पांवटी कला, कांधला-इस्सौटील मार्ग से इस्ससोपुर रजबहा मार्ग, कैराना बाईपास से जाहिद के मकान तक, कैराना-झिंझाना मार्ग से सरकारी अस्पताल तक, गंगेरू से केजीआईटी मार्ग वाया गढ़ी रामकौर, डूंडुखेड़ा से गढ़ी रामकौर, टपराना से बुद्धपुरा मार्ग, मेरठ-करनाल मार्ग के 63 किमी से बायीं व दायीं ओर रजबहा पटरी मार्ग, हसनपुर से सल्फा मार्ग तथा दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग से आल्दी होते हुए कैराना-खतौली मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि शासन से स्वीकृत सभी सड़कों के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए गए हैं। टेंडर खुलने और ठेकेदार का चयन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed