फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   18-hour power supply at Goshala Road Feeder in the city

शहर के गोशाला रोड फीडर की 16 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही

Fri, 20 Mar 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
18-hour power supply at Goshala Road Feeder in the city
शहर के गोशाला रोड फीडर की 18 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही
विज्ञापन

शामली। शहर के हनुमान रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के बाहर ट्रक से बिजली के तार उलझने से बिजली के़ खंभे क्षतिग्रस्त होने से शहर के गोशाला फीडर की 18 घंटे से ज्यादा समय तक शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार की देर रात्रि 12 बजे के शहर के हनुमान रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने गुजर रहे ट्रक से बिजली के पोल के तार उलझ गए। बिजली के तार उलझने से बिजली के चार पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शहर कोतवाल ने विद्युत निगम को बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त होने की सूचना देकर मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलवाया गया। मध्यरात्रि बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने तार काटकर बिजली आपूर्ति को बंद कराया। चार बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने 18 घंटे से अधिक शहर के रेलवे रोड, हनुमान रोड, मिल रोड, अस्पताल रोड, गली खातियान, बुढ़ाना रोड, बड़ा बाजार, नया बाजार, गांधी चौक समेत कई मोहल्लो सहित गोशाला फीडर की बिजली आपूर्ति ठप रही। अधिकारी और कर्मचारी क्षतिग्रस्त पोल के स्थान पर नया पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की तैयारी में जुटी रहे। बिजली वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ब्रहमपाल सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से चार बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली के पोल क्षतिग्रस्त करने वाले ट्रक के चालक के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। शाम चार बजे शहर की बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

पूूूरे दिन बैंकों, एलआईसी, घरों में चले जेनरेटर
शामली। बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर शाम तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से घरों में इंवर्टर ठप हो गए। बैंकों, एलआईसी, घरों और प्रतिष्ठानों में पूरे दिन जेनरेटरों की आवाज गूंजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed