{"_id":"67e84258cc040e7b080b56fd","slug":"18-gram-panchayats-of-the-district-were-honored-shamli-news-c-26-1-sal1002-139378-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले की 18 ग्राम पंचायतों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले की 18 ग्राम पंचायतों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
शामली के विकास भवन सभागार में आयोजित विश्व क्षय रोग दिवस पर महिला को प्रमाण पत्र देते डीएम व
शामली। जिले में वर्ष 2024 में चयनित क्षय रोग मुक्त 18 ग्राम पंचायतों को डीएम अरविंद कुमार ने महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विकास भवन सभागार में शनिवार को विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम ने पांच क्षय रोगियों को गोद लेकर पोषण पोटली का वितरण किया। कई संस्थाओं और एसीएमओ डॉ. अतुल बंसल ने क्षय रोगियों को गोद लेकर डीएम से पोषण पोटली का वितरण कराया।
कार्यक्रम में डीएम व सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने क्षय रोग मुक्त ग्राम पंचायत कांधला ब्लाॅक से रसुलपुर, सल्फा, चढ़ाव, ऊन ब्लॉक से तिसंग, ढिंढाली, भमेड़ी शाहपुर, दथेड़ा, खेडाभाउ, ताना, थानाभवन ब्लाॅक से ग्राम पंचायत यारपुर, कैराना ब्लाॅक से ग्राम पंचायत बीनड़ा, हिंगोखेड़ी, शामली ब्लाॅक से बहावड़ी, बरलाजट, आदमपुर को सम्मानित किया। लगातार दूसरी बार चयनित ग्राम पंचायत हुरमजपुर, जगनपुर व गोहरपुर को सिल्वर कलर की महाॅत्मा गांधी की प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र एक वर्ष के लिए वैध होंगे। सम्मान में दी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा ग्राम पंचायत सदन में रखी जाएगी।