फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   17560 candidates took the exam in UP board, 872 were absent

Shamli News: यूपी बोर्ड में 17560 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 872 रहे अनुपस्थित

Mon, 27 Feb 2023 07:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 27 Feb 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
17560 candidates took the exam in UP board, 872 were absent
- हाईस्कूल की विज्ञान और इंटर में गणित व जीव विज्ञान की हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटर जीव विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। दोनों पाली में हुई तीनों विषयों की परीक्षा में 17560 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 872 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में विज्ञान का प्रश्नपत्र आसान आने से विद्यार्थी खुश नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही सभी प्रश्नों केे हल कर दिया था।
बोर्ड परीक्षा में सोमवार सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा सभी 36 केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा में कुल 13903 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 13180 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 723 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक इंटर जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा हुई। इन दोनों विषयों की परीक्षाओं में कुल 4629 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 4480 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 149 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में विज्ञान विषय की परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए विद्यार्थियों से बातचीत की गई। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र आसान था और उन्होंने सभी सवालों को समय से पहले ही हल कर लिया था। छात्र आयुष ने बताया कि विज्ञान की परीक्षा को लेकर उसने अच्छी तैयारी की थी। सभी प्रश्नों का उसने पहले ही अध्ययन किया हुआ था, इसलिए उसके लिए प्रश्नपत्र आसान रहा। छात्र आयुष ने कहा कि सभी सवाल पाठ्यक्रम से आए थे। उसे बेहतर अंक मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र आशुतोष ने कहा कि सभी प्रश्न किताब से आए थे और उसने उनकी अच्छी तैयारी की थी। प्रश्नपत्र आसान आने से वह खुश है। छात्र अभिजीत और अनुराग ने बताया कि उन्हें पहले लग रहा था कि कहीं प्रश्नपत्र कठिन न आ जाए, लेकिन जब प्रश्नपत्र को देखा तो ऐसा कुछ नहीं था। प्रश्न आसान थे और उन्होंने समय से पहले ही सभी सवालों को हल कर लिया था।

-
2724 विद्यार्थियों ने दी सीबीएसई अंग्रेजी की परीक्षा
सीबीएसई की सोमवार को जिले के सभी आठ केंद्रों पर 10वीं अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न हुई। जिला कोआर्डिनेटर आशु त्यागी ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 2768 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2724 ने परीक्षा दी और 44 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कोई विद्यार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed