फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेतों के पानी से कस्तूरबा गांधी आवासीय विधालय की दीवारों में सीलन

खेतों के पानी से कस्तूरबा गांधी आवासीय विधालय की दीवारों में सीलन

Sat, 02 Mar 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
खेतों के पानी से कस्तूरबा गांधी आवासीय विधालय की दीवारों में सीलन
कैराना। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के भवनों में किसानों की सिंचाई के कारण नमी आने की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को पानी निकासी की व्यवस्था की हिदायत दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंजीठ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की प्रबंधन समिति ने एसडीएम डॉ. अमित पाल शर्मा को शिकायत करते हुए बताया कि आसपास के किसानों द्वारा फसलों में सिंचाई कार्य से विद्यालय में पानी आने के कारण भवनों में सीलन आ गई है। इसके अलावा हरियाणा के एक किसान पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के प्रयास का भी आरोप लगाया गया। पूरे मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को मौका-मुआयना के लिए भेजा। नायब तहसीलदार ने मुआयना करने के साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति से वार्ता की तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को हिदायत दी कि स्कूल की दीवारों के पास खेतों का पानी जाना नहीं चाहिए। उधर, एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली थी। जिसके बाद नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed