फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिला स्तरीय विज्ञान - गणित माडल प्रदर्शनी, विजेताओं को पुरस्कृत किया

जिला स्तरीय विज्ञान - गणित माडल प्रदर्शनी, विजेताओं को पुरस्कृत किया

Fri, 01 Mar 2019 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान - गणित माडल  प्रदर्शनी, विजेताओं को पुरस्कृत किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान और गणित माडल प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें बंतीखेड़ा पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़की द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीनड़ा तृतीय स्थान पर रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

बृहस्पतिवार को बनत में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान-गणित मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ सीडीओ विवेक त्रिपाठी, बीएसए गीता वर्मा ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अतिथियों द्वारा विभिन्न विकास खंडों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान-गणित के मॉडल का निरीक्षण करके सराहना की। निणार्यक मंडल मेें राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक, जैन कन्या इंटर कालेज की प्रवक्ता रूमा गर्ग छात्र-छात्राओं के मॉडलों का निर्णय सुनाया। प्रदर्शनी में बंतीखेड़ा पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़की द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीनड़ा तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत के छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर जिला समन्वयक सुधीर कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी शामली राकेश वालिया, खंड शिक्षा अधिकारी कैराना राज लक्ष्मी पांडे, योगेश राठी, खलील अहमद, प्रमोद सिंहवाल, अखिलेश यादव, सचिन कुमार, सुदेश कुमार, प्रवीण शर्मा, सुुनील कुमार, राजीव कुमार, संसार सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, अखिलेश मौर्य, मनोज कुमार, व जिले के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed