फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेरठ-करनाल हाईवे पर दर्दनांक हादसा, एक की मौत, 22 घायल

मेरठ-करनाल हाईवे पर दर्दनांक हादसा, एक की मौत, 22 घायल

Fri, 16 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर दर्दनांक हादसा, एक की मौत, 22 घायल
मेेेरठ-करनाल हाईवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, 26 घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार अलसुबह सड़क किनारे खड़े एक धान से भर ट्रक में पीछे से तेजी से आ रहा एक कैंटर घुस गया, तभी पीछे से तेजी से आए एक ट्रक ने भी पीछे कैंटर में जोरदार टक्कर मारी। भीषण हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 26 लोग घायल हो गए। इनमें से नौ को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
मुरादाबाद जिले के फतेहपुर सतावत नगर और भूसा की मंडियां गांव के कई परिवार पंजाब के ईंट भट्ठों पर काम करते हैं। शुक्रवार तड़के पांच छह परिवार एक कैंटर में सवार होकर पंजाब अपने भट्ठों पर जा रहे थे। इनमें घर के पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। पुलिस के अनुसार मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुलिया के निकट धान से भरा एक ट्रक पंक्चर होने की वजह से सड़क किनारे खड़ा था, तभी मेरठ की ओर से तेजी से आए कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। कैंटर में सवार यात्री कुछ समझ पाते, तभी मेरठ की ओर से तेजी से आया एक अन्य ट्रक भी पीछे से कैंटर से भिड़ गया। कैंटर और ट्रक चालक सहित कैंटर में सवार लोग घायल हो गए । चीख पुकार सुनकर हाईवे से गुजर रहे लोगों की सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने अपनी गाड़ी, एंबुलेंस और यूपी 100 और घायलों को शामली सीएचसी लेकर पहुंची। इनमें से नौ को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। हादसे में कुल 26 लोग घायल हुए हैं। घायल कैंटर चालक को शामली सीएचसी में मृत घोषित कर दिया गया। शामली कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह के मुताबिक मृतक कैंटर चालक का नाम हैप्पी उर्फ राजीव शर्मा, निवासी कपूरथला पंजाब है।
विज्ञापन

अस्पताल में हुआ घायलों का उपचार
तीरथ सिंह पुत्र करण सिंह, संतोष पत्नी श्याम सिंह, रितेश पुत्र श्याम सिंह, आदित्य पुत्र श्याम सिंह, विशाखा पुत्र श्याम सिंह, उदयपाल पुत्र सतपाल सिंह, साक्षी पुत्री उदयपाल सिंह, सीमा देवी पत्नी रमेश ,रमेश पुत्र मदीलाल, बिजेंद्र पुत्र सतपाल सिंह, अंजली पुत्री सतपाल, खुशी पुत्री हरवीर सिंह, शिवम पुत्र हरवीर सिंह, दीप पुत्र हरवीर सिंह, गुड़िया पुत्री हरवीर सिंह हैं। ये सभी मुरादाबाद जिले के फतेहपुर सतावत नगर और भूड़ा की मंडियां गांव के रहने वाले हैं। इसके अलावा धान से भरे ट्रक का चालक सतनाम भी घायल हुआ है। इसके अलावा रेवत सिंह, कविता पत्नी रेवत सिंह, आदेश कुमारी पत्नी मंजीत, ,सुखिया पत्नी कर्ण सिंह, सीमा पत्नी बबलू, सतीश पुत्र कर्ण सिंह, ऊषा पुत्री सतीश, भीम सैन पुत्र नन्हें सिंह मनपीत पुत्री बबलू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed