{"_id":"5b2e98bb4f1c1bf36e8b997a","slug":"171529780411-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया 19-38-44","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया 19-38-44
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया
शामली। शहर में कई स्थानों पर भाजपा संस्थापक डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी जगह वक्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
शनिवार को भाजपा नगर मंडल शामली द्वारा डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा नगर मंडल ने यह कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाया। इस मौके पर शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल व नगर अध्यक्ष डाक्टर विपिन कौशिक सहित नगर के अनेक कार्यकर्ताओं ने डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सामने दीप व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय को देश की प्रगति का आधार मानने वाले डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान-नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगे का नारा दिया। वहीं, कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर सुनील अरोरा, विनोद गर्ग, पंकज कश्यप, रोबिन गर्ग, अमित गर्ग, राजकुमार गर्ग, कुलभूषण खुराना, नरेश खुराना आदि मौजूद रहे। वहीं, बनत रोड स्थित जिला पंचायत अध्यक्षा के कैंप कार्यालय पर भी बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष सतपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने उनके जीवन परिचय से अवगत कराते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संचालन प्रसन्न चौधरी ने किया। इस दौरान अनिल चौहान, चांदबीर, ठाकुुर सोमवीर, नीरज प्रधान सल्फा, कैलाश, मलिक, संजीव मलिक, विपिन कुमार, सुधीर कुमार, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।