{"_id":"5b2e98b54f1c1bae6e8b99fa","slug":"171529780405-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह से क्षतिग्रस्त है पुलिया, अफसर अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह से क्षतिग्रस्त है पुलिया, अफसर अनजान
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ माह से क्षतिग्रस्त है पुलिया, अफसर अनजान
शामली। सिंचाई विभाग की लापरवाही कैराना रोड पर हादसों को न्योता दे रही है। करीब डेढ़ माह से रजबहे की पुलिया क्षतिग्रस्त है, जिसका निर्माण नहीं कराया जा रहा है। विभाग ने समस्या का समाधान करने की बजाय आधी सड़क तक दीवार बनाकर काम में रोड़ा पैदा कर दिया। इस कारण रोजाना ट्रैफिक जाम लग रहा है।
मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि कैराना रोड पर कई होटल और रेस्टोरेंट, प्राइवेट स्कूल और औद्योगिक क्षेत्र है। इस कारण भारी वाहनों की आवाजाही खूब होती है। इसके अलावा हरियाणा के पानीपत से सहारनपुर, देहरादून, शामली और मेरठ की तरफ आने जाने वाले भारी वाहनों की भी अधिकता है। 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। इस लिहाज से कैराना रोड पर क्षतिग्रस्त पुलिया हादसों का न्योता दे रही है। करीब डेढ़ माह पूर्व जब पुलिया क्षतिग्रस्त हुई थी, तो स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायतें अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। सिंचाई विभाग ने समस्या का समाधान तो नहीं कराया, बल्कि पुलिया के पास से वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सड़क के बीच तक दीवार बना दी। पूर्वी यमुना नहर पुल से रजबहे पर पहुंचने के दौरान ट्रैफिक जाम भी लगता है। शनिवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की जानकारी में यह समस्या आई, तो उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता ने फंड की अनुपलब्धता बताई, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन में पत्राचार करें और जल्दी से जल्दी इस पुलिया का निर्माण कराया जाए। क्योंकि आगामी दिनों में कांवड़ यात्रा भी शुरू होगी, जिस कारण पुलिया का निर्माण होना जरूरी है।