फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   निर्जला एकादशी पर जगह -जगह छबीलें लगाकर मीठे व ठंडे पानी का वितरण

निर्जला एकादशी पर जगह -जगह छबीलें लगाकर मीठे व ठंडे पानी का वितरण

Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर  जगह -जगह छबीलें लगाकर मीठे व ठंडे पानी का वितरण
शामली। निर्जला एकादशी पर घरों-मंदिरों में भगवान विष्णु लक्ष्मी और तुलसी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर घर-परिवार मेें सुख-समृद्धि की मनोकामना मांगी। शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह छबील लगाई गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे निर्जला एकादशी के मौके पर लक्ष्मी और तुलसी की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखा। इस मौके पर घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन करके कन्याओं व गोमाता को भोग लगाकर व्रत का परायण किया गया। माजरा रोड पर प्रजापति जन कल्याण सेवा समिति की ओर से छबील लगाकर मीठे और ठंडे जल का वितरण किया गया। मौके पर समिति के अध्यक्ष ओमपाल प्रजापति, बुध प्रकाश, महीपाल, श्याम सिंह, बेगराज सिंह, विरेंद्र कुमार, धर्मपाल सिंह, धर्मपाल, सुशील कुमार, अरविंद कुमार, सुनील कुमार का सहयोग रहा। वीवी इंटर कालेज रोड पर ब्राह्मण समाज की ओर से ओमप्रकाश शर्मा, पंडित प्रेम किशोर कोठारी, रमेश कौशिक समेत ब्राह्मण समाज के आने जाने वाले लोगों को मीठे व ठंडे जल का वितरण किया। शहर के फव्वारा चौक, रेलवे रोड, मिल रोड, पंजाबी कालोनी समेत शहर के चौपलों व नुक्कड़ों पर मीठे व ठंडे जल की प्याऊ लगाकर पानी का वितरण करके पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed