{"_id":"5b12e36f4f1c1bac6e8b5d5c","slug":"171527964527-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान से फसल को नुकसान, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से फसल को नुकसान, तीन घायल
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से फसल को नुकसान, तीन घायल
जलालाबाद। जलालाबाद में आंधी के कारण फसल खराब होने के साथ साथ, दीवार गिरने व पेड़ के नीचे दबने से तीन लोग घायल हो गए।
शुक्रवार की शाम को तेज आंधी के चलने से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ। अनिल, राकेश, चंद्रपाल, बबलू आदि किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाने से भारी नुकसान हो गया। जलालाबाद से सोंहजनी उमरपुर गांव जा रहे दूध विक्रेता रहमान की बाइक पर अचानक पेड़ गिर जाने से वह घायल हो गया। इरशादपुर माजरा में दीवार गिर जाने से राकेश पुत्र अतर सिंह का सिर फूट गया। दखौडी जमालपुर में टीन का छप्पर उड़ जाने से महिला लता के सिर में गंभीर चोट आई। सभी घायलों को स्थानीय चिकित्सक के यहां इलाज के लिए भर्ती कराया गया। होर्डिंग, सौर ऊर्जा की प्लेटें व विद्युत लाइन टूट गई। नतीजतन विद्युत आपूर्ति व जलापूर्ति पूरी तरह ठप रही।