{"_id":"5ae8b1904f1c1b9e098b795f","slug":"171525199248-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना उपचुनाव के लिए गोरखपुर से आएंगी वीवी पैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना उपचुनाव के लिए गोरखपुर से आएंगी वीवी पैट
Updated Tue, 01 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना उपचुनाव के लिए गोरखपुर से मंगाई जाएगी वीवी पैट
शामली।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में ईवीएम के साथ इस्तेमाल होने वाली वीवी पैट गोरखपुर जनपद से शामली जनपद में भेजी जाएगी। शामली से लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के नेतृत्व में टीम गोरखपुर भेज दी गई है।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने कैराना लोकसभा उपचुनाव में ईवीएम (वीवी पैट) से मतदान कराने का निर्णय लिया है। जिले में हुए पूर्व के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल तो हुआ था, लेकिन वीवी पैट का इस्तेमाल पहली बार हो रहा है। ईवीएम तो जिले में उपलब्ध हैं, लेकिन वीवी पैट नहीं है। इसी के चलते राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कैराना लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गोरखपुर से वीवी पैट भिजवाने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन को यह निर्देश प्राप्त हो गया है, जिसके चलते मंगलवार को ही लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम को ट्रक के साथ गोरखपुर भेज दिया गया है। कुछ समय पूर्व गोरखपुर और फूलपुर में लोकसभा सीट के उपचुनाव में वीवी पैट का इस्तेमाल हुआ था। इस लिहाज से शामली जनपद में गोरखपुर से वीवी पैट भिजवाने का निर्णय लिया गया।
कैराना लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों (बूथों) पर वीवी पैट का इस्तेमाल होना है, जबकि प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास एक एक ईवीएम और वीवी पैट रिजर्व में रखी जाएगी। इस लिहाज से 1320 वीवी पैट मंगाई जा रही हैं, जो शुक्रवार तक जिले में पहुंच जाएगी। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि गोरखपुर से वीवी पैट मंगाने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। वीवी पैट आने के बाद ईवीएम और वीवी पैट के संचालन के संबंध में पीठासीन अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, ताकि मतदान वाले दिन इनके संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाए।