{"_id":"5aa95c194f1c1ba6768b58a7","slug":"171521048601-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की फीस वृद्घि और मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ करेगा आवाज बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों की फीस वृद्घि और मनमानी के खिलाफ अभिभावक संघ करेगा आवाज बुलंद
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रशासन की मनमानी पर लगाम लगे
शामली। भारतीय अभिभावक संघ की बैठक में स्कूल प्रशासन की मनमानी को लेकर वार्ता की गई। बैठक में निर्णय लिया कि अगर नए सत्र में कोई भी स्कूल प्रशासन फीस वृद्धि, बिल्डिंग फीस व अन्य सुविधाओं के नाम पर चार्ज वसूला तो उनके खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जाएगी।
बुधवार को भारतीय अभिभावक संघ के मंडल अध्यक्ष कपिल पंवार के मोहल्ला बनखंडी स्थित आवास पर बैठक हुई, जिसमें स्कूल प्रशासन की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए चर्चा की। मंडल अध्यक्ष कपिल पंवार ने कहा कि जनपद के स्कूल हर बार बच्चों से वार्षिक शुल्क, बिल्डिंग फीस, किताबों व अन्य हाईटेक सुविधाओं के नाम पर वसूली करते हैं और सरकार के निर्देशों के बाद भी शिक्षा व प्रशासन अधिकारी मौन रहते हैं। उन्होंने बताया कि संघ ने पिछली बार भी अवैध वसूली के खिलाफ व स्कूल में ही किताबें बेचने जैसे कई मामलों पर आवाज बुलंद की थी। सभी स्कूल प्रशासन के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। बैठक में निर्णय लिया कि अगर प्रशासन ने भी ऐसे स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो संघ के कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान एसके वर्मा, रितेश मलिक, अरुण देशवाल, नीरज, विनित, अजीत, आकाश, महताब, अमित, नितिन, विवेक, सुधीर, निर्मला, संजीता कुमारी आदि मौजूद रहे।