{"_id":"5a62389c4f1c1b6b268b56b8","slug":"171516386460-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संगठन ने एफआईआर दर्ज होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संगठन ने एफआईआर दर्ज होने पर जताया रोष
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। देशभक्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के पक्ष में शिक्षक संगठन भी आ गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर रोष व्यक्त किया।
गौरतलब है कि देशभक्त इंटर कॉलेज की कुछ छात्राओं ने प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर संगीन आरोप लगाते हुए शामली कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब छात्राओं के साथ भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी पहुंची थीं। वहीं, बृहस्पतिवार को देशभ क्त इंटर कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने रिपोर्ट दर्ज होने पर रोष जताते हुए पैदल मार्च निकाला था। उधर, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी के आवास पर शिक्षकों की बैठक हुई। शिक्षकों ने कहा कि देशभक्त इंटर कॉलेज का प्रबंधन अच्छा कार्य कर रहा है। नरेशपाल तोमर, जिला मंत्री प्रविंद्र कुमार ने कहा कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई, जिससे प्रबंधन और प्रधानाचार्य पर उंगली उठ सके। जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने चेतावनी दी कि अगर प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चेतनलाल, सहदेव सिंह, नरेंद्र कश्यप, रवि पंवार, राजकुमार तोमर, मानवेंद्र, महेशचंद गुप्ता, अमरपाल सिंह, रविंद्र मलिक, सुधीर राणा, आरपी शुक्ला, रणजीत यादव, कंवरपाल सिंह और यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की शाखा देशभक्त इंटर कॉलेज में आपातकालीन बैठक में विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ बेबुनियाद आरोपों में रिपोर्ट दर्ज होने की निंदा की गई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर निरस्त कराई जाए। बैठक में राकेश कुमार, सचिन कुमार, विजय कुमार, माधवेंद्र कुमार गुप्त, मनीष मिश्रा, अजय मिश्रा, ऋचा शर्मा, निशा, नीलेश भार्गव, मोनिका, प्रेरणा, बबीता और राजपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।