फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जिले के ईट भट्ठा मजदूरो का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नारे बाजी

जिले के ईट भट्ठा मजदूरो का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नारे बाजी

Thu, 18 Jan 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
जिले के ईट भट्ठा मजदूरो का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नारे बाजी
ईट भट्ठा मजदूूरों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। कच्ची ईंट पथेर का रेट 650 रुपये प्रति हजार की दर घोषित किए जाने की मांग को लेकर जिले के ईट भट्ठा मजदूूूरों ने कलक्ट्रेट प्रदर्शन किया। ईट भट्ठा मजदूूूरों ने एडीएम शिवबहादुर सिंह को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि मांगे पूरी न होने पर ईंट भट्ठा मजदूर बेमियादी रूप से धरने पर बैठ जाएंगे।

बुधवार को उत्तर प्रदेश ईट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के अखिल भारतीय डॉक्टर अंबेडकर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदपाल सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जिले के सैकड़ों ईट भट्ठा मजदूूूरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते जोरदार नारेबाजी। डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम शिवबहादुुर सिंह को सौंपकर अवगत कराया कि मौजूदा दौर में ईंट भट्ठे सरकार द्वारा बंद कराए जा रहे हैं। जिले में जहां 160 ईट भट्ठे हैं। एक ईट भट्ठे पर पांच सौ ईंट भट्ठे कार्य करते हैं। जिले में एक लाख से ज्यादा मजदूर कार्य करते हैं। ईट भट्ठा बंद हुए आठ माह हो चुके हैं, जिससे मजदूर तबाह हो रहे है। ईंट मजदूूरों ने कच्ची ईट पथेर का रेट 650 प्रति हजार की तय किए जाने, ईट भट्ठा पर शौचालय की व्यवस्था किए जाने, मजदूरों के बच्चो को शिक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की। उधर, अखिल भारतीय डॉक्टर अंबेडकर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदपाल सिंह ने ज्ञापन में अवगत कराया कि कमर तोड़ महंगाई व तपती गर्मी व सर्दी में मजदूर काम करते हैं। हिमाचल- हरियाणा व पंजाब आदि राज्यों में 725 रुपये पथाई रेट दिया जारहा है। पिछले वर्ष भट्ठा मालिकान व मजदूर व यूनियन के पदाधिकारियों के बीच वार्ता मे 467 रुपये प्रति हजार पथाई रेट तय हुआ था, लेकिन मजदूरों को यह पथाई रेट नही दिया गया। उत्तर प्रदेश ईट भट्ठा कर्मचारी यूनियन के बाबूराम यूनियन के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुड़ाना, साजिद, हासिम, राजकुमार, चंद्रपाल, समुंद्र सेन,सुरेंद्र, सतीश सुुभाष, विजेपाल, जयपाल शिव कुमार, शमशाद, श्यामलाल, संतराम, धर्मेंद्र, बेदपाल सिंह, प्रकाश, कर्मवीर, पुष्पराज, जयकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed