{"_id":"5a5cf5804f1c1b8d268b499d","slug":"171516041600-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए कार्यशाला का आयोजन
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। 10 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम राष्ट्रीय मुक्ति दिवस के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी चिकित्साधीक्षक व स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
लायंस क्लब सभागार में आयोजित कार्यशाला में कार्यक्रम के नोडल डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन एक साल से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जानी है। उन्होंने इस कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पेट में कीडे़ होने के कारण बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास रुक जाता है। यह गोली चबा-चबाकर खानी होती है और खाली पेट दवाई नहीं खानी होती। एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में इस कार्यक्रम में लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. नेतराम, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव तथा जिले के सभी चिकित्साधीक्षक मौजूद रहे।