{"_id":"5a5902024f1c1bf9408b4760","slug":"171515782658-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शहर के सभी शिक्षण संस्थाओं में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थाओें में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। शिक्षकों ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से संबंधित जानकारी देकर उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को सत्यनारायण इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से त्याग और सौहार्द की प्रेरणा मिलती है। संचालन सतीश आत्रेय ने किया। इस दौरान धीर सिंह, रामनाथ, शिवकुमार, फूल कुमार, प्रवेंद्र तोमर, साकेत निर्वाल, राहुल संगल, अक्षय जिंदल, अमित कुमार, विकास गुप्ता, मोहित मित्तल आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने मां सरस्वती और विवेकानंद के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें किसी को कष्ट नहीं देना चाहिए बल्कि दूसरों की मदद करनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति का प्रचार देश में ही नहीं विदेशों में भी किया है। मुख्य वक्ता वसीम खान ने छात्र छात्राओं को उनके जीवन परिचय के बारे में विस्तार से बताते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। अन्य शिक्षकों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। छात्र अतुल रुहेला ने उनके जीवन चरित्र पर आधारित कविता पढ़कर सबको प्रभावित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रिजेश कुमार ने किया। इस दौरान नरेश तोमर, परितोष शर्मा, विक्रांत चौहान, मोहर सिंह, प्रीतम सिंह, सोमदत्त आर्य, नीटू, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र, अंकित भार्गव, मधुबन शर्मा, शेखर चौहान, अंकुर, अरविंद, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, शामली के सर्वोदय कान्वेंट स्कूल कसेरवा कला में राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल में विनम्रता एवं संस्कार युक्त व्यवहार विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षक कपिल कुमार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने और संस्कारवान जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने सभी बच्चों से जाति, धर्म, भेदभाव जैसे विचार छोड़कर इंसानियत और सद्गुणों वाला जीवन जीने का संकल्प दिलाया। इस दौरान नेहा, दीप्ति, मोनिका, स्वाति, मनोज, प्रियंका, साक्षी, विकास, मनोज, मनीष आदि मौजूद रहे।